पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिम्मत है तो खुलकर सामने जाए भाजपा

हिम्मत है तो खुलकर सामने जाए भाजपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
...तो विस में विपक्ष में बैठेगा जदयू

स्टेट काॅरेस्पोंडेंट|नई दिल्ली

पूर्वमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा को चुनौती दी कि बिहार के मामले में वह पर्दे के पीछे रहने के बदले खुलकर सामने आए। उन्होंने कहा- हम समय रहते चेत गए। जीतन राम मांझी के साथ मिलकर भाजपा षड्यंत्र रच रही थी। अगर हम सावधान नहीं होते तो राज्य को भारी नुकसान हो जाता। साजिश यह थी कि ठीक चुनाव से पहले मांझी जदयू से अलग होकर भाजपा में शामिल हो जाते। उस हालत में दल की चुनावी संभावनाएं प्रभावित हो जातीं।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में आज जो कुछ हो रहा है, उसके लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा जिम्मेवार है। मांझी सरकार को बनाए रखने के लिए भाजपा के लोग धन और पद का प्रलोभन दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आम लोग भाजपा की साजिश को समझ गए हैं। एक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमसे चिढ़ते हैं। वे हमें किसी भी तरह से रोकना चाहते हैं। मगर, इससे हमारी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारे पास विधायकों का बहुमत है। हम चाहते थे कि राज्यपाल हमें सरकार बनाने का अवसर देते। देर होता देख, हमलोग राष्ट्रपति से मिलने आए। राज्यपाल चाहें तो पहले जीतन राम मांझी को ही बहुमत साबित करने का अवसर दें। हमें एतराज नहीं होगा। मांझी बहुमत साबित नहीं कर पाते हैं, तो सरकार बनाने का अवसर मुझे मिलना चाहिए।

उन्होंने फिर स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना गैर-जरूरी था। कहा- हमने मांझी पर विश्वास किया। लेकिन, वे भरोसे पर खरा नहीं उतरे।

नई दिल्ली में मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। साथ में हैं सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बिहार कांग्रेस प्रभारी सीपी जोशी।