- Hindi News
- बिहार में भाजपा को चुनावी रणनीति बदलने की जरूरत
बिहार में भाजपा को चुनावी रणनीति बदलने की जरूरत
दिल्लीचुनाव में करारी हार के बाद रालोसपा ने भाजपा को चुनावी रणनीति में बदलाव की सलाह दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणाम को देखते हुए भाजपा को बिहार में रणनीति बदलने की जरूरत है। ऐसी रणनीति बने, जिससे एनडीए की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में जीत के लिए अरविंद केजरीवाल को शुभकामना दी।
बिहार में राजनीतिक संकट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इसका एकमात्र हल विधानसभा चुनाव है। पटना हाईकोर्ट ने विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार को मान्यता देने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाकर लोकतंत्र की रक्षा की है। मुख्यमंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने बेचैन हो गए कि राज्यपाल के निर्णय के इंतजार के बिना राष्ट्रपति के समक्ष चले गए। दूसरे पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाने वाले आज करोड़ों रुपए खर्च कर दिल्ली ले जाकर विधायकों को आलीशान होटलों की सैर करा रहे हैं।