नवीन चंद्र झा होंगे भोजपुर के नए एसपी
सरकारने भोजपुर एसपी का तबादला कर दिया है। वहां के नए एसपी नवीन चंद्र झा बनाए गए हैं। मो. अख्तर हुसैन को भोजपुर एसपी से हटाकर नवीन चंद्र झा की जगह पर पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (डब्ल्यू.) के पद पर तबादला करते हुए पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (निरीक्षण) का प्रभार भी दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्हें नई जगह पर जल्द योगदान देने के लिए कहा गया है।