पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमसीएच में झूमीं नर्सें, एनएमसीएच में परिजनों ने खदेड़ा, हंगामा

पीएमसीएच में झूमीं नर्सें, एनएमसीएच में परिजनों ने खदेड़ा, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताल खत्म

जान बचा कर भागीं नर्सें

आठ से होगा साक्षात्कार

पीएमसीएचऔर एनएमसीएच में ग्रेड नर्सों की हड़ताल की वजह से तीसरे दिन नर्सिंग व्यवस्था चरमरा गई हैं। मरीज परेशान थे। दवाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए, पुर्जा दिखाने के लिए मरीजाें के परिजन इधर-उधर भटक रहे। लेकिन, रविवार देर रात को प्रधान सचिव दीपक कुमार से आश्वासन मिलने के बाद नर्साें ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। प्राचार्य ने प्रधान सचिव से फोन पर नर्सों की बात करवाई। वहीं, एनएमसीएच में परिजनों ने नर्सों को खदेड़ दिया। इससे वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।

उधर, डीएमसीएच की अनुबंध पर कार्यरत 243 नर्सें भी दिन में हड़ताल पर चली गईं। नर्स नौकरी नियमित करने की मांग पर अड़ी हुई थीं। जबकि अस्पताल प्रशासन ने कहा था सरकारी नियम के अनुसार इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना ही होगा। आठ तारीख को सभी नर्सें आएं और प्रकिया के तहत साक्षात्कार दें।

प्रधान सचिव के साथ वार्ता में आश्वासन दिया गया है कि संविदा पर नियुक्त ग्रेड नर्सों का इंटरव्यू आठ अक्टूबर से शुरू होगा। साक्षात्कार नियुक्ति की प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएगी। रविवार की देर रात तक चली बैठक में प्रधान सचिव दीपक कुमार ने कहा। यह प्रक्रिया बिहार में संविदा पर कार्यरत ग्रेड नर्सों के लिए लागू होगा। यह जानकारी नर्स यूनियन की रूबी कुमारी प्रमिला कुमारी ने दी। यूनियन का कहना है कि अगर 15 अक्टूबर तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो फिर हड़ताल होगी। रविवार देर रात तक चली बैठक में प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा, अधीक्षक डॉ. लखींद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. सुधांशु सिंह, अस्पताल प्रशासक आलोक रंजन आदि मौजूद थे। वहीं, दिन में मंत्री रामधनी सिंह ने नर्सों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन नर्सें नहीं गईं थीं।