आधे शहर में आधे घंटे तक बारिश
मौसम
पटना| राजधानीमें रविवार को अाधे शहर में बारिश हुई। लगभग अाधे घंटे की बारिश में राजधानी वासियों को गर्मी से राहत मिली। शहर के बोरिंग राेड, रामलखन पथ, हाईकोर्ट, कंकड़बाग सहित दर्जनों इलाकों में बारिश हुई।
मौसम केन्द्र के निदेशक आशीष कुमार सेन ने बताया कि राज्य में मानसूनी बारिश के लिए अभी कोई विशेष सिस्टम नहीं बना है। आने वाले दो चार दिनों में झमाझम बारिश के आसार नही हैं। वही, राज्य सहित राजधानी में एक दो दिनों तक हल्की बारिश होती रहेगी।