- Hindi News
- बिजली कनेक्शन अभी लीजिए, पैसा दो किस्तों में दीजिए
बिजली कनेक्शन अभी लीजिए, पैसा दो किस्तों में दीजिए
सहूलियत
पटना| शिविरमें नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन देने वाले उपभोक्ताओं को पैसा नहीं देना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा मुफ्त में दिए जाने वाले फॉर्म के साथ एक फोटो, पहचान प्रमाण पत्र (पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / डाकघर पासबुक / आधार कार्ड / वोटर कार्ड / पासपोर्ट / बीपीएल कार्ड / बैंक पासबुक), परिसर का स्वामित्व पत्र (होल्डिंग टैक्स / मालगुजारी रसीद / रजिस्ट्री / अन्य सपोर्टिंग साक्ष्य), अगर किराए पर लिया गया परिसर है, तो ( लीज डीड / किराया एकरारनामा / मकान मालिक अनापत्ति प्रमाण पत्र / अन्य सपोर्टिंग साक्ष्य) देना होगा। पेसू जीएम राजीव अमित ने कहा कि नया कनेक्शन लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल के साथ 75 रुपए कनेक्शन चार्ज, 400 रुपए सर्विस चार्ज के अलावा प्रति किलोवाट 400 रुपए दो बार में देने होंगे। इसी तरह भार बढ़ाने वाले उपभोक्ता को प्रति किलोवाट 400 रुपए बिजली बिल के साथ दो बार में भेजा जाएगा। भार बढ़ाने से घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। अभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल के अलावा मीटर चार्ज 20 रुपए, पहले किलोवाट के लिए 55 रुपए एवं इसके बाद वाले प्रति किलोवाट के हिसाब से 15 रुपया देना होता है।