सिटी में फायरिंग से मची भगदड़
सिटी में फायरिंग से मची भगदड़
पटना सिटी | सुल्तानगंजथाना क्षेत्र के खानमिजा मोहल्ले में रविवार की रात दो आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग हुई। जिससे इलाके में अफरा -तफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रात करीब दस बजे खानमिर्जा के बंगला में दो गुट आपस भी भीड़ गए। दोनों गुट के बीच जम कर मारपीट हुई। इसी दौरान एक गुट फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी राजेश कुमार थानाध्यक्ष शालीग्राम सिंह पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन घटना का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को लोगों ने बताया कि दो गुट की ओर से चार पांच की संख्या में युवक काफी देर से कहासुनी कर रहे थे।