पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दानापुर को छोड़ जिले के सभी डीसीएलआर का वेतन रुका

दानापुर को छोड़ जिले के सभी डीसीएलआर का वेतन रुका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | लोकसेवा अधिकार अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं की समीक्षा के क्रम में डीएम ने समय-सीमा का अनुपालन होने के मामले को गंभीरता से लिया है। बैठक में देर से आने वाले सभी डीसीएलआर का वेतन रोक दिया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि प्रखंड अंचलों में इस अधिनियम के तहत संचालित योजनाओं को समय सीमा में पूरा कराने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। दाखिल खारिज अन्य प्रमाण पत्रों को जारी किए जाने में विलंब से आम लोगों को परेशानी हो रही है। बैठक में पटना सदर की सीओ ने आईटी सहायक मणिकांत सूर्या द्वारा कार्य में लापरवाही और सेवाओं के निष्पादन में सहयोग नहीं करने का मामला उठाया।