पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में पानी खत्म होने से यात्रियों ने किया हंगामा

ट्रेन में पानी खत्म होने से यात्रियों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन में पानी खत्म होने से यात्रियों ने किया हंगामा

पटना | पटना-पुणेएक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास की दो बोगियों में पानी नहीं रहने से नाराज यात्रियों ने रविवार को पटना जंक्शन पर हंगामा किया। मुगलसराय में ही इस ट्रेन के एस-2 एस-4 बोगी में पानी खत्म हो गया था। मुगलसराय में यात्रियों ने इसकी शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई अौर ट्रेन को पटना की ओर रवाना कर दिया गया। किसी तरह से पटना पहुंचे। पटना जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। बाद में स्टेशन मैनेजर के पास शिकायत की।