प्रदेशभर में मनेगा नमो का जन्मदिन
पटना | भाजपाकला एवं संस्कृति मंच पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाएगा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्र ने बताया कि मंच की सभी इकाइयां इस दिन केंद्र सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर भी चर्चा करेंगी। पटना में यह कार्यक्रम एलसीटी घाट मैनपुर कीे दलित बस्ती में होगी।