18 से भाकपा की बैठक
पटना | भाकपाराष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में बैठक 18 19 सितंबर को दिल्ली में होगी। इसमें बिहार से चार नेता भाग लेंगे। राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व राज्य सचिव बद्री नारायण लाल, रामनरेश पांडेय और यूएन मिश्र शामिल होंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इन चारों नेताओं के अतिरिक्त जब्बार आलम, सत्यनारायण सिंह, रामचंद्र महतो, जानकी पासवान, चक्रधर प्रसाद सिंह, सुशीला सहाय जितेंद्र नाथ शामिल होंगे।