लोजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पटना | लोजपाने राज्य में बढ़ते अपराध और पार्टी नेता सत्यानंद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व युवा लोजपा के नेता कृष्णा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नालंदा के सांसद को इसके लिए जिम्मेवार बताते हुए घटना के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। मौके पर सुधीर चंद्रवंशी, मुकेश पाल, रवि किशोर, राहुल शर्मा, भूषण पासवान, सौलत राही, केएन शर्मा, कामता चंद्रवंशी, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे।