सीएम का जनता दरबार आज
पटना | मुख्यमंत्रीआवास 1 अणे मार्ग में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन होगा। इसमें सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, पीएचईडी, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, उद्योग, गन्ना, नगर विकास, खाद्य, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन पर्यावरण, श्रम संसाधन, लघु जल संसाधन विभाग और सांख्यिकी निदेशालय से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा ने बताया कि शिकायत पत्रों का निबंधन सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे से जन शिकायतों का समाधान करेंगे।