लालू को अस्पताल से मिली छुट्टी
पटना | राजदअध्यक्ष लालू प्रसाद के सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर राजद नेताओं ने प्रसन्नता जताई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे, विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव, मोहम्मद इलियास हुसैन, अशोक सिंह, कांति सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद भोला यादव, सीताराम अकेला, प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, प्रगति मेहता, डॉ. रामाकांत पांडा एवं उनकी टीम के अन्य सदस्यों को बधाई दी है। लालू प्रसाद का ऑपरेशन 27 अगस्त को मुंबई में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हुआ था।