पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब जूनियर कबड्डी पटना में

सब-जूनियर कबड्डी पटना में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार पुलिस ने गाजीपुर फुटबॉल क्लब को हराया

पांच नवंबर से खेले जाएंगे मैच, तीसरी बार बिहार को मिली है मेजबानी

पांचनवंबर से 26वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन पटना में किया जाएगा। बिहार को तीसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। इसके पहले 2003 में मुजफ्फरपुर 2009 में पटना में यह चैंपियनशिप हुई थी। बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि इसमें एक जनवरी 1999 के बाद जन्म लेनेवाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उनका वजन 50 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसमें 29 राज्यों की टीमें भाग लेंगी।

सामान्यखिलाड़ी जीते

डिफेंसपार्क में खेले गए क्रिकेट मैच में सामान्य खिलाड़ियों ने नि:शक्त खिलाड़ी को हरा दिया। पहले खेलते हुए नि:शक्त क्रिकेट टीम ने 12 ओवर में 150 रन का स्कोर बनाया। गुड्‌डू,पंकज सूरज ने शानदार खेल दिखाया। लक्ष्य को सामान्य खिलाड़ियों ने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। संजीव, अशुतोष मनीष ने अच्छी बल्लेबाजी की।

पटना|11 अक्टूबरसे ट्रैक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में अखिल भारतीय स्मृति चैंपियनशिप ट्रॉफी इंटर स्कूल का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी आयोजन अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। हिस्सा लेनेवाली टीमों को विद्यालय प्राचार्य द्वारा अग्रेसित आवेदन के साथ श्याम सर्विस राजेंद्र नगर टेलिफोन केंद्र के सामने आवेदन जमा करना होगा। इसके अलावा मोबाईल नंबर 8002315550 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय टीमों में 14 वर्ष की उम्र के तीन खिलाड़ियों को होना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा चौके, छक्के विकेट झटकने पर भी क्रिकेटर को इनाम दिया जाएगा।

स्मृति चैंपियनशिप ट्रॉफी इंटर स्कूल क्रिकेट 11 अक्टूबर से