पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब पाटलिपुत्र इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में गरीब बच्चों को स्कूल बैग दिया गया।

लायंस क्लब पाटलिपुत्र इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में गरीब बच्चों को स्कूल बैग दिया गया।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब पाटलिपुत्र इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में गरीब बच्चों को स्कूल बैग दिया गया।

मनीबाला सिंह मधु बनीं प्रेसीडेंट

बिनय कुमार सिन्हा बने लायंस क्लब ऑफ पटना शक्ति के अध्यक्ष

पटना|पाटलिपुत्रस्थित ट्रेडेंट कैस्टल रेस्टोरेंट में रविवार को लायंस क्लब ऑफ पटना शक्ति ने अपना तीसरा इंस्टॉलेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बिनय कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, उज्ज्वल कुमार मिश्रा को सचिव और अर्पण देव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही 10 नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। लायन डॉ. नंदा गर्ग ने सभी नए सदस्यों को 2014-15 के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर मधु सुदन कुमार, नमीता सिंह, लीना लाल, डॉ. बीके सिंह, अरविंद कुमार, सुबोध कुमार, सुबोध कुमार सिंह, अजय कुमार उपस्थित थे।

पटना | लायंसक्लब आॅफ पाटलिपुत्र अशोक की नई कार्यकारिणी ने रविवार की रात अपना पदभार ग्रहण कर लिया। क्लब के 27 वें इंस्टालेशन समारोह में नई टीम में मनीबाला सिंह मधु प्रेसीडेंट, रेणुका यशस्वी सचिव और निशा महासेठ ने कोषाध्यक्ष के पद की शपथ ली। उन्हें क्लब के रांची शाखा के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर राजीव लोचन ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कोलकाता की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर सूरज बागला ने क्लब के 11 नए सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने लायंस क्लब के द्वारा पिछले 26 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यो से भी उन्हें परिचित करवाया। आसनसोल से आई पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर और कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जयंती मलिक ने लायंस क्लब में महिला सदस्यों के हाथ में कार्यकारिणी की बागडोर रहने पर खुशी जताई। इस मौके पर लायंस क्लब के अशोक कुमार, डॉ रमन कुमार, डॉ विनोद कुमार सिंह, अनुपम सिंघानिया, आरपी सिंह, नीरज सक्सेना, डॉ अमूल्या कुमार सिंह, बिरेन्द्र कुमार, अभिजीत कुमार, संतोष कुमार, डॉ अमलेश कुमार, बिपिन कुमार सिंह, सीमा कुमार समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।