पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. अमूल्या सिंह ने जीता सेल्फी चैलेंज

डॉ. अमूल्या सिंह ने जीता सेल्फी चैलेंज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधी मैदान स्थित गोलघर परिसर में डॉ. अमूल्या सिंह और पर्यटन निगम के एमडी अनुपम कुमार सुमन (ऊपर)। सेल्फी में विशाल शर्मा और कुंदन तिवारी (दाएं)।

डीबी स्टार > पटना

पटनाकेजाने-माने डॉक्टर अमूल्या सिंह ने गोलघर सेल्फी चैलेंज जीत लिया है। उन्हें देश दुनिया से सबसे अधिक लाइक मिले। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम कुमार सुमन ने उन्हें सिल्ड देकर पुरस्कृत किया। पटना के कुंदन तिवारी दूसरे स्थान तथा विशाल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सात सितंबर को गोलघर पर तेजी से चढ़कर सेल्फी खींचनी थी। एक ऐसी तस्वीर जो पूरी तरह गोलघर को रिप्रजेंट करे। साथ ही खुद से खींची गई सबसे अच्छी तस्वीर को पुरस्कृत किया गया।

अवार्ड जीतने के बाद डॉ. अमूल्या सिंह ने कहा कि बचपन में सेंट जेवियर में पढ़ते थे। उस दौरान हर महीने तीस से चार बार चढ़ते थे, लेकिन वक्त के साथ इन धरोहरों से दूरी बनती गई। सबसे आश्चर्य से इस बात से हुआ कि इसके ऊपर खींची गई सेल्फी को अमेरिका और कनाडा के दोस्तों ने खूब सराहा।

इसे देखने और इसके ऊपर चढ़ने के लिए पूरे देश भर के लोगों ने इच्छा प्रकट की। उन्होंने बताया कि जब कभी विदेश जाते हैं तो वहां के लोग हर स्थान को अपने हिसाब से पर्यटन स्थल बताकर घुमाते हैं। हमारे आस-पास इतनी बड़ी संपदा है, जिसे हम कभी प्रमोट नहीं करते। हमारे जैसे लोगों को चाहिए कि इन स्थानों के प्रमोशन के लिए लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में बैंड कम्यूनिटी जैमिंग की बेहतरीन प्रस्तुति देख लोगों ने खूब मस्ती की।