- Hindi News
- हेल्थ कैंप के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों के परिजनों को संबोधित
हेल्थ कैंप के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों के परिजनों को संबोधित
हेल्थ कैंप के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों के परिजनों को संबोधित करतीं आईपीएस वाइव्स एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम ठाकुर।
बीएमपी में दूसरे दिन 400 लोगों ने कराई नेत्रजांच
डीबी स्टार > पटना
आईपीएसऑफिसर्सवाइव्स एसोसिएशन की ओर से बीएमपी पांच में चल रहे हेल्थ कैंप के दूसरे दिन करीब चार सौ मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच करवाने वालों में बीएमपी, पुलिस और होमगार्ड जवानों के परिवार के बच्चे और महिलाएं शामिल थी। हेल्थ कैंप में डॉक्टरों ने नेत्र जांच की और जरूरी सलाह भी दी। जांच करने वालों में डॉ सुभेष, डॉ सत्यजीत सिन्हा, डॉ उदय शंकर, डॉ प्रदीप कारक, डॉ सीपी श्रीवास्तव, डॉ स्नेह दीप श्रीकर, डॉ महेश्वर प्रसाद, डॉ रेणुका, डॉ रंजना, डॉ ओजस्विता सिंह शामिल थी। एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस हेल्थ कैंप में हौसला अफजाई के लिए डीजीपी पीके ठाकुर, आईजी सैन्य पुलिस प्रीता वर्मा, डीआईजी सैन्य पुलिस अजिताभ कुमार पहुंचे और हेल्थ कैंप का जायजा लिया। वहीं इस अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम ठाकुर, सचिव मधुरिमा राज, उपाध्यक्ष कविता कुमार, कोषाध्यक्ष सीमा चन्द्रा सहित मीनाक्षी महाराज, वीणा उपाध्याय, सुकृति द्विवेदी, रेणुका पुष्कर, एकता किशोर, चित्रा कुमार आदि मौजूद थी।