मॉडलों ने दिखाया फैशन का हुनर
पटना में फैशन का जलवा
स्वयंसेवी संस्था आइडियल आइज ने रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में फैशन शो का आयोजन किया। फैशन शो के जलवे को देख दर्शक दीर्घा में बैठी युवती झूमने से अपने आप को नहीं रोक सकी।
पटना| एकसे बढ़कर एक अंदाज। रैंप पर जलवे बिखेरते युवा। सभी फैशन के रंग में रंगे नजर आए। मौका था मॉडल हंट मिस्टर एंड मिस 2014 का। डीजेएन ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा आयोजित इस हंट शो बिहार के सभी जिलों के लगभग 40 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें टॉप 10 का सेलेक्शन हुआ। कॉन्टेस्ट में गोपाल और निकोला विनर रही। वहीं अमित और वंदना दूसरे स्थान और शशांक और स्वीटी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तम सिंह, डॉ. अमूल्य, अजय सिंह, राहुल सिंह, रविकांत सिंह, अभिषेक रंजन, चंचल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया।