- Hindi News
- ऑडिशन चालू है में दिखेगी पटना के सिनेमा की सच्चाई
ऑडिशन चालू है में दिखेगी पटना के सिनेमा की सच्चाई
डीबी स्टार फिल्म\\\'ऑडिशन चालू है\\\' फर्जी फिल्म प्रोडक्शन हाउस पर आधारित है, जो आज के युवाओं को रातों-रात नाम और दाम दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठती है। फिल्म आज की परिस्तिथयों को पूरी तरह बयां करती है। फिल्म के सेंट्रल कैरेक्टर में चार युवा हैं, जो अलग-अलग शहर के रहने वाले हैं। चारों फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने पटना आते हैं। यहां आकर वह क्या-क्या पापड़ बेलते हैं और कैसे फर्जी प्रोडक्शन हाउस के चक्कर में फंस जाता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है।