पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाम की परवाह नहीं, बीचसड़क पर ऑटो रोककर चालक रोजाना चढ़ाते हैं सवारी

जाम की परवाह नहीं, बीचसड़क पर ऑटो रोककर चालक रोजाना चढ़ाते हैं सवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक एसपी ने कहा नियमतोड़नेवाले बसों पर पहले होगी कार्रवाई, फिर ऑटो पर

पटना की सड़कों पर खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चालक बीच सड़क पर ऑटो रोक यात्री चढ़ातें हैं। इससे अक्सर जाम भी लग जाता है। पर उन्हें परवाह नहीं। ट्रैफिक एसपी प्राणतोष कुमार दास का कहना है कि शहर को जाममुक्त करने के लिए सबसे पहले सिटी बसों के रूटों को देखा जाएगा। बड़े स्कूली बसों को बस स्टाॅप पर रोकने का निर्देश दिया जाएगा। इसके लिए 20 सितंबर को बस मालिकों चालकों की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद बीच सड़क पर ऑटों रोकने वालों पर कार्रवाई होगी।