पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रीटमेंट के बाद भी गंगा में नहीं बहाया जाएगा सीवरेज का पानी : पौंड्रिक

ट्रीटमेंट के बाद भी गंगा में नहीं बहाया जाएगा सीवरेज का पानी : पौंड्रिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना¿ गंगामें ट्रीटमेंट के बाद भी सीवरेज का पानी नहीं छोड़ा जा सकता है। गंगा नदी को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए जीरो डिसचार्ज काे अपनाना होगा तभी गंगा काे बचा सकते हैं। यह बातें सोमवार को शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा ने कही। अवसर था नगर विकास एवं आवास विभाग कार्यालय में बिहार सरकार की ओर से गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए गंगा सफाई अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला का।

गंगा को स्वच्छ रखने के लिए दो अक्टूबर 2019 तक लगातार पूरे देश में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप पौंड्रिक ने बताया कि गंगा की साफ-सफाई की दिशा में क्या-क्या काम किया जा सकता है। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन सुभाष चंद्र सिंह, डॉल्फिन विशेषज्ञ आरके सिन्हा, बुडको के एमडी डीके शुक्ला सहित बक्सर से भागलपुर तक के पदाधिकारी उपस्थित थे।