- Hindi News
- पटना में 19 को नियोजन सह कौशल विकास मेला
पटना में 19 को नियोजन सह कौशल विकास मेला
पटना¿ स्थानीयमिलर हाई स्कूल मैदान में 19 सितंबर को एक दिवसीय नियोजन सह कौशल विकास मेला लगेगा। इस मौके पर देश और राज्य की कई प्रमुख कंपनियां अपने संस्थान में युवक-युवतियों को नौकरी बड़ी संख्या में देंगी। इच्छुक युवक-युवतियां मेले में आकर नौकरी पा सकते हैं। नियोजन मेला में आवेदकों का बायोडाटा लेकर वहीं पर उन्हें नियुक्त कर लिया जाएगा। जो कंपनियां इसमें शामिल होंगी, उनमें आईसीआईसीआई, एचडीएफसी पटना, इंट्रीग्रेटेड इंफोटेक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार, वेलस्पन इंडिया, वर्धमान टेक्सटाइल, पीपल ट्री वेंचर, एजिज लिमिटेड जमशेदपुर आदि।