पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज सड़क पर बह रहा 12 लाख लीटर पानी

रोज सड़क पर बह रहा 12 लाख लीटर पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां भी है सप्लाई पाइप में लीकेज

लोगों की शिकायत

जलापूर्तिकेंद्रों में मोटर के स्टार्ट होते ही वाटर सप्लाई पाइप में लीकेज शुरू हो जाता है। इससे लोगों के घर तक पहुंचने की बजाय करीब 12 लाख लीटर पानी सड़क पर फैल जाता है। यह स्थिति एक-दो दिन की नहीं, बल्कि हर दिन की है।

एक जगह लीकेज को ठीक किया नहीं कि दूसरे जगह पाइप में लीकेज होना शुरू। लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया है।

14दिनों में 12 शिकायत

पटनानगर निगम जलापूर्ति शाखा में एक से 14 सितंबर तक कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अभी तक मात्र चार शिकायतों का ही निबटारा किया गया है। हालांकि, इन सबके अलावे जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक पदाधिकारी के पास हर दिन 30 से अधिक लोगाें की शिकायतें लीकेज से संबंधित आती हैं। अधिकतर शिकायतें पाइप लीकेज की हैं। जलापूर्ति शाखा के कार्यपालक पदाधिकारी की मानें, तो हर दिन 15 से 20 लीकेज को बनाया जा रहा है। शिकायतों की सूची बनाकर उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है।

निगममें 13 गैंग

पटनानगर निगम के चारों अंचलों में लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए 13 गैंग बनाए गए हैं। पाइप फटने या लीकेज की शिकायत मिलने पर गैंग पहुंच कर उसे दुरुस्त करता है। नूतन राजधानी अंचल में पांच, कंकड़बाग में तीन, बांकीपुर में दो और पटना सिटी में तीन गैंग को इस काम में लगाया गया है।

{भोजपुरी कॉलोनी, रामलखन पथ

{द्वारिका कॉलेज, लोहिया नगर के पास

{शोभा मेडिकल, अशोक नगर के पास

{चांदमारी रोड चौके पास

{चितकोहरा पुल के पास

{समनपुरा कंगन अपार्टमेंट के पास

{बेली रोड धोबी घाट पंप के पास

{चांदनी चौक, पेट्रोल पंप के सामने

^वाटर सप्लाई का पाइप काफी पुराना है, जबकि मोटर से निकलने वाले पानी का प्रेशर अधिक होता है। इससे जहां पाइप कमजोर है, वहां लीकेज की समस्या होने लगती है। मेजर लीकेज होने पर एक से दो दिनों में उसे ठीक किया जा रहा है। राजीवरंजन, कार्यपालकपदाधिकारी, पटना जलापूर्ति शाखा

^आठ सितंबर को जलापूर्ति शाखा में शिकायत की कि बोरिंग कैनाल रोड, रामजी गली, शांति निकेतन अपार्टमेंट के पास पाइप फटा है। सड़क पर पानी बह रहा है। इसका समाधान अभी तक नहीं किया गया। अरविंदकुमार, बोरिंगकैनाल र