- Hindi News
- 9 महीने बाद उपभोक्ताओं की बिलिंग करेगा रिलायंस
9 महीने बाद उपभोक्ताओं की बिलिंग करेगा रिलायंस
राजधानीके उपभोक्ता का बिलिंग एवं बिजली बिल का सुधार अब पेसू के माध्यम से नहीं होगा। उपभोक्ताओं के घरों में लगे मीटर की रीडिंग, बिलिंग काउंटर पर उपभोक्ताओं से बिल का कलेक्शन सहित उपभोक्ताओं से संबंधित अन्य सभी काम जून, 2015 से रिलांयस करेगा।
पुनर्गठित त्वरित विद्युत विकास एवं सुधार कार्यक्रम के तहत डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर, 33 केवी फीडर, 11 केवी फीडर, एलटी लाइन, एक पोल से कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या, सभी पावर सब स्टेशनों सहित साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के स्काडा सिस्टम का सर्वे करने का काम अंतिम चरण में है। विद्युत कंपनी को अगस्त 2015 से पहले पटना मंे 24 घंटे, 7 दिन बगैर कट बिजली देनी है। इससे पहले पेसू के स्काडा सिस्टम को मजबूत करने की पूरी जिम्मेदारी रिलांयस को सौंपी गई हैं।
कंप्यूटरसे मिलेगी ब्रेक डाउन की जानकारी : स्काडासिस्टम को मजबूत करने के लिए पावर सब स्टेशनों में लगे रीले को आरटीयू मशीन के माध्यम से सरवर से कनेक्ट करने का काम चल रहा है। सिस्टम के मजबूत होने के बाद स्काडा में कंप्यूटर पर बैठे इंजीनियर पूरे पेसू क्षेत्र में होने वाले सभी फॉल्ट काे आसानी से देख सकेंगे।
तीनकंपनियों को टेंडर
बिहारस्टेट पावर होल्डिंग कंपनी ने 525 करोड़ की राशि बीवी जी, पोली कैब एवं रिलायंस को दी है। जून 2015 के पहले तीन कंपनियों को काम पूरा करना है।