ट्रांजिट रिमांड पर मानव तस्कर
पटना | पालीगंजबाजार से गिरफ्तार एदल समेत दो मानव व्यापार तस्करों को लेकर पटना पुलिस की विशेष टीम यूपी के लिए रवाना हो गई। बरेली आसपास शहरों में ले जाकर पुलिस इन दोनों के नेटवर्क को खंगालेगी। पालीगंज थाना के सरसी गांव निवासी गुड़िया समेत नौबतपुर आसपास इलाकों की तीन-चार लड़कियों को यह गिरोह बहला-फुसला कर बरेली यूपी के दूसरे शहरों में ले गया था।