पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाणिज्य कर का राज्यभर में छापा

वाणिज्य कर का राज्यभर में छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | वाणिज्यकर विभाग ने व्यवसायियों द्वारा टैक्स चोरी के खिलाफ सोमवार को बिहार के विभिन्न जिलों में एकसाथ छापेमारी की। बंगाल-झारखंड ट्रांसपोर्ट कंपनी एवं जय माता दी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कई गोदामों पर छापेमारी हुई। पूरे बिहार में कुल 2 करोड़ रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया।

जय माता दी ट्रांसपोर्ट कंपनी के 3 गोदाम हैं, जिसपर छापा पड़ा। इसमें लगभग 32 लाख के माल के कागजात नहीं मिलने के कारण जब्त किया गया। विभाग के सूत्रों ने बताया कि पटना में एक साथ 5 टीम काम कर रही थी। अधिकारियों के साथ अन्य स्टॉफ भी थे जो ‘सुविधा’ का मिलान करते रहे। पटना में विभाग के उच्चाधिकारियों ने बताया कि व्यापक पैमाने पर इंट्री टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। जय माता दी ट्रांसपोर्ट एजेंसी के पटना स्थित 5 अलग-अलग गोदामों पर पड़ा छापा पड़ा। विभाग के अनुसार सभी मामले इंट्री टैक्स के थे। प्रॉपर ‘सुविधा’ चालान के बिना माल गोदाम में था। कई में ‘सुविधा’ रूट विचलन का भी मामला सामने आया। छापा के दौरान हुए जब्त माल की ऑडिट में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, फारबिसगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर एवं मुंगेर में 40 लाख का माल जब्त किया गया।