पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहाय खाय को लेकर गंगा तट पर उमड़ी भीड़

नहाय-खाय को लेकर गंगा तट पर उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज जिऊतिया

मंगलवारको जिऊतिया है। इससे पहले सोमवार को व्रत रखने वाली महिलाओं ने नहाय-खाय किया। इस मौके पर राजधानी के गंगा घाटों पर सुबह में गंगा स्नान के लिए भीड़ उमड़ी। खासतौर से दरभंगा हाउस काली घाट, कृष्णा घाट, रानी घाट आदि जगहों पर ज्यादा भीड़ दिखी। स्नान के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद नोनी की साग सतपुतिया कंदे की सब्जी के साथ मडुआ की रोटी खाकर नहाय-खाय का रस्म पूरा किया। मंगलवार को शाम में जिउतिया की विधिवत पूजा होगी। उधर सोमवार को दिनभर नए जिउतिया बनवाने उसमें रेशम का धागा गुथवाने के लिए सर्राफा दुकानों में भीड़ रही। अधिकतर घरों में मीठे पकवान भी बने।

पारणबुधवार प्रात: 4.57 के बाद

{पूजापरंपरागत तरीके से शाम में होगी

{पूजा के बाद पारन प्रात: 4.57 के बाद कभी भी कर सकती हैं

{मंगलवार को पूरे दिन रात भर अमृत सिद्धि योग है, इस बार किसी तरह का दोष नहीं है