\"बंदोबस्ती शुल्क फॉर्म बेचें \'
पटना | दीघाके अधिग्रहण भूमि के निर्माणों को नियमित करने, शेष जमीन का अधिग्रहण मुआवजा देने के बंदोबस्ती शुल्क फॉर्म नहीं बेचने के लिए राजीव नगर व्यावसायिक न्यास की ओर से बैंक आफ इंडिया की राजीव नगर शाखा में ज्ञापन दिया गया। न्यास के अशाेक कुमार ने बताया कि न्यास की अोर से शाखा प्रबंधक का बंदोबस्ती फार्म नहीं बेचने का लिखित अनुराेध किया गया है। इसमें न्यास के वीरेंद्र प्रसाद, बीबी सिंह एवं आरसी सिंह मौजूद थे।