पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी मणिपुर में अब भी क्लास नहीं जा रहे छात्र

एनआईटी मणिपुर में अब भी क्लास नहीं जा रहे छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मणिपुर में बिहारी छात्रों पर हमले के तीन दिन बाद सोमवार को भी हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ। छात्र कमरों में भी समूह बना कर ही रह रहे हैं। कभी दरवाजा पीट कर, कभी पत्थर मार कर बिहारी छात्रों को उकसाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कॉलेज और स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बिहारी छात्र सोमवार को कॉलेज खुला होने के बावजूद अपनी कक्षाओं में नहीं गए। द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से मैसेज मिला है कि वे बाहर निकलें, लेकिन कैंपस में उनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। एनआईटी मणिपुर में बीटेक की कुल 720 सीटें हैं, जिसमें 150 बिहारी छात्र पढ़ते हैं।