बिजली के तार की जद में आई स्कूली बस
बुद्धाकॉलोनी थाना के चकारम में झूल रही बिजली की तार के चपेट में राजधानी की एक चर्चित स्कूल की बस गई। यह तो अच्छा था बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के चकारम इलाके की बिजली घटना से लगभग 10-15 मिनट कट गई।
बावजूद बस में अर्थिंग की वजह से छात्राओं को हलका झटका महसूस हुआ। छात्राएं चिल्लाते हुए बस से किसी तरह निकली और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपनी बच्चियों को घर ले गए। बाद में तार की मरम्मत कर इसे ठीक कर दिया गया। इस बाबत थानेदार मुकेश कुंअर ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। परिजनों अभिभावकों ने भी किसी तरह की सूचना नहीं दी। कोई केस भी दर्ज नहीं किया गया है। छुट्टी के बाद बस चकारम, किदवईपुरी, बुद्धा कॉलोनी, श्रीकृष्णानगर, दुजरा मोहल्लों की छात्राओं को छोड़ने घर जा रही थी।
बड़ा हादसा टला