- Hindi News
- पूजा के दौरान ट्रेनों में रहेगी जीआरपी की विशेष टीम
पूजा के दौरान ट्रेनों में रहेगी जीआरपी की विशेष टीम
कॉलेज से लौटने पर छात्राएं बोलीं कुछ वेंडरों ने गायब किया सामान
नशाखुरानी गिरोह से निपटने के लिए तीन टीमें तैयार
आज इलाहाबाद जाएगी पटना रेल पुलिस की टीम
चलतीट्रेन में लड़कियों का सामान गायब होने के मामले में कुछ लड़कियों ने वेंडरों पर शक जताया है। पटना वीमेंस कॉलेज से लौटने के बाद एक छात्रा ने बताया कि कटनी से पहले वेंडरों ने बोगी का गेट खुलवाया था। एक साथ कई वेंडर बोगी में घुस गए थे। वे जहां-तहां बैठ गए थे। अचानक से ऐसा लगा कि कुछ स्प्रे हुआ और फिर पांच मिनट के लिए किसी को होश नहीं रहा। जब आंख खुली, तो पहले सबकुछ सामान्य दिखा। लेकिन, बाथरूम जाने के लिए एक लड़की ने अपना बैग ढूंढा, तब पता चला कि बैग गायब है। फिर सभी अपना बैग ढूंढने लगी। इस क्रम में चार लड़कियों का ट्रॉली बैग गायब था।
इस बीच हैदराबाद से लौटी लड़कियों ने पटना वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं लड़कियों की लिखित शिकायत को पटना जंक्शन जीआरपी ने कटनी जीआरपी भेज दिया है। इस मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
जीआरपी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना कटनी में हुई है, इसलिए मामला कटनी भेजा गया है। वैसे इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहां की पुलिस अन्य अधिकारियों से पटना की टीम संपर्क में है। फिलहाल किसी लड़की का सामान बरामद नहीं हुआ है।
ज्ञात हो कि पटना वीमेंस कॉलेज की बीएमसी पार्ट थर्ड की लड़कियां एजुकेशनल टूर पर हैदराबाद गई थीं। लौटने के क्रम में सिकंदराबाद पटना एक्सप्रेस में कटनी के पास नशीला स्प्रे कर शातिरों ने चार लड़कियों का ट्रॉली बैग गायब कर दिया था। इसके बाद नाराज लड़कियों ने पटना जंक्शन पर रविवार की शाम हंगामा किया था।
सभी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग
ट्रेनसे पटना वीमेंस कॉलेज की लड़कियों के सामान गायब होने की घटना को रेल प्रशासन की विफलता बताते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पटना प्रमंडल के महामंत्री अजय कुमार ने सभी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री सदानंद गौड़ा से यह मांग करते हुए कहा है कि कैमरा लगने के बाद किसी तरह की आपराधिक घटना होने के बाद उनकी पहचान हो सकेगी।
नहीं मिला सामान
पटनावीमेंस कॉलेज की कुछ लड़कियों की लिखित शिक