एसडीआरएफ के कमांडेंट बने विनोद
पटना | बिहारपुलिस सेवा के अधिकारी विनोद कुमार को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) का कमांडेंट बनाया गया है। उन्हें सिविल डिफेंस के सहायक निदेशक के पद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके पहले वे पटना के जोनल आईजी के कार्यालय में तैनात थे। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।