पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह आईपीएस को डीआईजी के वेतनमान में प्रोन्नति

छह आईपीएस को डीआईजी के वेतनमान में प्रोन्नति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | राज्यसरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी कोटि के वेतनमान में प्रोन्नति दे दी है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, उनमें अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा, विनोद कुमार चौधरी, मंजू झा, गणेश कुमार और एसपी शुक्ला शामिल हैं। हालांकि, इन अधिकारियों में से अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा, विनोद कुमार चौधरी और मंजू झा को इस शर्त के साथ प्रोन्नति दी गई है कि मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-थ्री के लिए उन्हें जो अगला स्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा उसमें अनिवार्यत: प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगे। साथ ही इस आशय का लिखित आश्वासन गृह विभाग को लिखित तौर पर उन्हें देने के लिए कहा गया है।