पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोजपुरी बिटिया सदा सुहागन रह में नहीं है फुहड़ता

भोजपुरी बिटिया सदा सुहागन रह में नहीं है फुहड़ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजपुरी बिटिया सदा सुहागन रह में नहीं है फुहड़ता

डीबीस्टार > पटना

अगरबिनाकिसी द्विअर्थी शब्दों और अश्लीलता के भोजपुरी फिल्में बनती हैं तो इसे दर्शकों का साथ जरूर मिलना चाहिए। बिटिया सदा सुहागन रह एक साफ सुधरी फिल्म है, जिसमें धर्म, संस्कार और परंपराओं को आधार मानकर बेहतर काम किया गया है। फिल्म प्रमोशन के मौके पर सोमवार को वीणा सिनेमा पहुंचीं रानी चटर्जी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हर वक्त लोगों की डिमांड होती है कि भोजपुरी में अश्लीलता कम होनी चाहिए। अब इस फिल्म की सफलता इस बात को तय करेगी कि इस सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं। फिल्म में कृ| अजितेष, आचार्य सुदर्शन ने अभिनय किया है। निर्माण सुरेश कुमार और निर्देशन संजय कुमार सिन्हा ने किया है।