- Hindi News
- कार्यक्रम में बोलते आयुर्वेद कांग्रेस एवं एक्सपो नई दिल्ली के
कार्यक्रम में बोलते आयुर्वेद कांग्रेस एवं एक्सपो नई दिल्ली के
कार्यक्रम में बोलते आयुर्वेद कांग्रेस एवं एक्सपो नई दिल्ली के संयोजक डॉ. रमण रंजन। तस्वीर में स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह (मंच पर बीच में)।
डीबी स्टार > पटना
आयुर्वेदचिकित्साके विकास के लिए राज्य सरकार बेहतर कोशिश करेगी। इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जरूरी फैसले लिए जाएंगे। राज्य के पांचों राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के संचालन में मदद की जाएगी। जल्द ही आयुर्वेद कॉलेज की परेशानी को ठीक करने के लिए आयुष के पदाधिकारियों को बिहार स्वास्थ्य विभाग बुलाएगा। आयुर्वेद कांग्रेस द्वारा आयोजित सेटेलाइट सेमिनार में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने ये बातें कही।
इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. देवानंद प्रसाद सिंह ने अस्पताल और कॉलेज की स्थिति को ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 30 लाख रुपए में एक लाख तीन हजार मरीजों को दवा उपलब्ध कराया। जो प्रति व्यक्ति के हिसाब से भी बहुत छोटी राशि है। पिछले कुछ वर्षों में अस्पताल को मिलने वाली कई फंडिंग भी बंद कर दी गई है। देखरेख के लिए भी सिर्फ पांच लाख रुपए मिलते जो बहुत छोटी राशि है। यहां पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के लिए टर्म कंडिशन होने चाहिए। आयुर्वेद में डॉक्टर बनने के लिए यहां विद्यार्थी आते तो हैं, लेकिन अगले दो से तीन वर्षों में एमबीबीएस की पढ़ाई करने चले जाते हैं। इससे कॉलेज की कार्यप्रणाली पर बड़ा असर पड़ता है। कार्यक्रम में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति के प्रतिनिधि डॉ. अजय प्रताप सिंह ने विवि द्वारा अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्याे के लिए सभी सहयोग प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर विज्ञान भारती के क्षेत्र प्रमुख डॉ. बीएन मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. इंदू मिश्रा, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. विजय शंकर दूबे, डॉ. झूलन प्रसाद सिंह, डॉ. देवानंद सिंह, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. बबीता तिवारी, डॉ. उमाशंकर चतुर्वेदी, डॉ. शिशिर कुमार, डॉ रमण रंजन उपस्थित थे।
seminar
आयुर्वेद कॉलेज को बेहतर बनाएंगे