दीघावासियों का महाधरना आज
पटना | दीघाकृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को दीघा के 1024.52 एकड़ जमीन अधिग्रहण के विरोध में महाधरना का आयोजन घुड़दौड़ रोड चौराहा पर किया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि जब तक सरकार दीघा के 1024.52 एकड़ जमीन को बिना शुल्क के मुक्त नहीं करती आंदोलन जारी रखा जाएगा। किसी भी हालत में क्षेत्र को अधिग्रहण मुक्त करना ही होगा। नुक्कड़सभा का आयोजन : दीघाकृषि भूमि-आवास बचाओं संघर्ष समिति के युवा मोर्चा की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष मंटू सिंह ने बताया कि पूरे राजीव नगर में लोगों को सरकार के काला कानून के विरोध में जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में जग्गू सिंह, आर सी सिंह, पवन सिंह, अशोक कुमार सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
दीघा का
सरकार की