शुभनारायण पटना के सपा अध्यक्ष
पटना | समाजवादीपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ने 24 जिलाध्यक्षों की मंगलवार को सूची जारी की। शुभ नारायण यादव को पटना का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सैयद असद इकबाल रूमानी को भागलपुर, पंकज यादव को बांका, संतोष सम्राट को मुजफ्फरपुर हसीब खान को गया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर सुभाष चंद्र यादव, उमेश राय, गौरीशंकर यादव, डॉ. कुमार इंद्रदेव, मनोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, राकेश कुशवाहा, रॉकी सिंह, देवेंद्र यादव, मनहर सिंह गुंजन और समीर प्रकाश मौजूद थे।