राहुल गांधी से मिले प्रेमचंद्र मिश्रा
पटना | कांग्रेसके प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिवेश से अवगत कराया। प्रेमचंद्र मिश्रा ने संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए तथा कार्यकर्ताओं और पार्टी के परंपरागत वोटरों को जोड़े रखने के संबंध में किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया।