अभिजीत होंगे कुशवाहा के आप्त सचिव
पटना | भारतीयप्रशासनिक सेवा के अधिकारी मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक अभिजीत सिन्हा केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के आप्त सचिव बनाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनको केंद्र की सेवा के लिए विरमित कर दिया है।
संजीवनसिन्हा को अतिरिक्त प्रभार
पटना| शैक्षणिकआधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीवन सिन्हा को अगले आदेश तक के लिए मध्याह्न भोजन योजना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे पहले से शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में हैं।
बिप्रसेके दो पदाधिकारियों का तबादला
पटना| सामान्यप्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता गुफरान अहमद पंचायती राज विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गगन का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर किया गया है।