5 जगहों पर औषधि नियंत्रक का छापा
पटना | स्वास्थ्यविभाग के औषधि नियंत्रकों की दवा दुकानों पर छापेमारी जारी है। पटना के जीएम रोड स्थित एक एजेंसी के साथ मधुबनी, सीवान, अररिया और फारबिसगंज स्थित कुल सात दवा एजेंसियों पर छापेमारी कर अमानक दवा और अवैध बिलों की जांच की गई। इन एजेंसियों की दो दर्जन दवाओं की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई। इनके कई कागजात जब्त किये गये। स्टेट ड्रग कंट्रोलर हेमंत कुमार सिन्हा ने कहा कि गड़बड़ी पकड़े जाने पर एजेंसियों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।