पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्यूटी पर होमगार्ड जवान की मौत

ड्यूटी पर होमगार्ड जवान की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | गांधीमैदान थाने के पीरमुहानी इलाके में रात्रि ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान सतीश कुमार सिंह की मौत हो गई। बीते सोमवार की रात वह दस्ते के साथ राइफल लेकर ड्यूटी कर रहा था। रात करीब एक बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे पीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों पुलिस अफसरों के मुताबिक लगता है हर्ट अटैक होने से जवान सतीश की मौत हुई है। थानाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।