पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीज को अपनी मर्जी से डिस्चार्ज कराकर ले जा हे थे पीएमसीएच

मरीज को अपनी मर्जी से डिस्चार्ज कराकर ले जा हे थे पीएमसीएच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | मरीजनंदलाल साहू की मौत के बाद उदयन हॉस्पिटल में हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के परिजनों के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उदयन के सीईओ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि मरीज को अपनी जिम्मेदारी पर डिस्चार्ज कराकर परिजन पीएमसीएच ले जा रहे थे, जबकि चिकित्सीय सलाह दी गयी थी कि मरीज का आईसीयू में इलाज जारी रखा जाए। इतना ही नहीं बिल के रूप में दो लाख रुपए चुकाने की बात भी बेबुनियाद है। मरीज का कुल बिल 67554 रुपए हुआ था, जिसमें 7904 रुपए का डिस्काउंट अस्पताल ने मानवता के आधार पर किया था। गैरजिम्मेदाराना तरीके से व्यवहार कर मरीज के परिजनों ने लापरवाही की, जिससे नंदलाल की मौत हो गयी। इसके बाद हाथापाई कर अस्पताल के मेडिकल अधिकारी को भी घायल कर दिया।