पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिसी ऐसी हो कि श्रमिक का बेटा भी बड़ा पद पा सके : मंत्री

पॉलिसी ऐसी हो कि श्रमिक का बेटा भी बड़ा पद पा सके : मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमसंसाधन मंत्री दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों और बेरोजगारों के हित में लगातार बेहतर काम कर रही है। पांच वर्षों में राज्य में एक करोड़ लोगों का कौशल विकास कर रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। पॉलिसी ऐसी हो कि श्रमिक का पुत्र भी बड़े पदों पर जा सके। ये बातें उन्होंने दिल्ली में पॉलिसी मेकर एक्टिविस्ट की बैठक में कहीं। इसमें निबंधित कामगारों को मृत्यु हितलाभ, अंत्येष्टि अनुदान बालिका के विवाह के लिए मिलने वाली अनुदान राशि में बढ़ोतरी करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में बीपीएल परिवारों के साथ बीड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, मनरेगा मजदूरों, कुली, वेंडर आदि को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया।

वस्त्र उद्योग को विकसित करने में केंद्र करे मदद : भीम सिंह

पटना| बिहारमें वस्त्र उद्योग को विकसित करने में केंद्र सरकार मदद करें। कभी हस्तकरघा एवं रेशम उद्योग में सर्वाधिक रोजगार का सृजन होता था, लेकिन पिछले चार-पांच दशक में इस क्षेत्र की हालात खस्ता हो गई है। अगर केंद्र सरकार वित्तीय एवं तकनीकी मदद करें, तो राज्य में सालाना हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों के उद्योग मंत्रियों के सम्मेलन में उद्योग मंत्री डॉ. भीम सिंह ने ये बातें कहीं।