पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो नए लोकायुक्त का चयन 10 को संभावित

दो नए लोकायुक्त का चयन 10 को संभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारमें दो नए लोकायुक्त का चयन 10 अक्टूबर को संभावित है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्ष में बनी पांच सदस्यीय चयन समिति की बुधवार को यहां हुई बैठक में सर्च कमेटी द्वारा अनुशंसित छह नामों पर विचार हुआ। प्रदेश में तीन सदस्यीय लोकायुक्त संस्था बनाए जाने के बाद दो नए लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। इनमें एक रिटायर्ड जज और एक रिटायर्ड नौकरशाह से भरा जाना है।

राज्य के प्रधान लोकायुक्त न्यायमूर्ति सीएम प्रसाद के कार्यालय में बुधवार को चयन समिति की बैठक हुई। चार सदस्यों में स्पीकर उदय नारायण चौधरी बैठक में नहीं आए। हाईकोर्ट के दो जज न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी और न्यायमूर्ति वीएन सिन्हा बैठक में शरीक हुए। सर्च कमेटी ने तीन-तीन नामाें का पैनल सील पैकेट में चयन समिति के हवाले किया था। तय हुआ हुआ कि अगली बैठक में विचारोपरांत नाम तय कर दिए जाएं। चयन समिति के अध्यक्ष ने पैनल में शामिल नामाें का खुलासा करने से अभी इनकार किया। उन्होंने कहा कि दशहरा बाद संभवत 10 अक्टूबर को नाम तय जाएंगे।

{पांच सदस्यीय चयन समिति की बैठक में छह नामों पर हुआ विचार, स्पीकर नहीं आए