- Hindi News
- लोजपा ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को पार्टी से निकाला
लोजपा ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को पार्टी से निकाला
पटना | लोजपाने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। वहीं, महेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद पार्टी से इस्तीफा दिया है। इसके बाद पार्टी ने निकाले जाने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के मनमाने रवैए के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही थी। इसकी सूचना पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान को भी दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विदित हो कि वे लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे और विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं। इधर, लोजपा ने कहा कि पार्टी विरोधी कार्य करने और अनुशासनहीनता बरते जाने के कारण उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एके वाजपेयी ने इन्हें दो बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, जिसका कोई जवाब उन्होंने नहीं दिया।