- Hindi News
- सर्वांगीण विकास से ही हासिल होगा महिला सशक्तीकरण
सर्वांगीण विकास से ही हासिल होगा महिला सशक्तीकरण
प्रमुख वक्ता
बिहारमें महिला सशक्तीकरण पर राजधानी के होटल पनाश में बुधवार को परिचर्चा हुई। पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले यूको बैंक और एमवे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में बिहार में महिलाओं की स्थिति और उन कारणों पर बिंदुबार चर्चा हुई, जिसके कारण महिला सशक्तीकरण अपने सही मुकाम तक नहीं पहुंच पा रहा है। उद््घाटन साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की एमडी पलका साहनी ने किया। इस मौके पर छह महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार पानेवाली महिलाओं में रूपम सिंह, रंजिता सिंह, गीता गुप्ता, सुलोचना कुमारी, नताशा कुमार, उषा सिंह शामिल रहीं।
{हीना पराग, रेसिडेंट मैनेजर, पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज
{उषा झा, सेक्रेटरी, बिहार महिला उद्योग संघ
{शिल्पी सिंह, डायरेक्टर, भूमिका विहार
{अवधेश कुमार, जेनरल मैनेजर, नाबार्ड
{संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर, निफ्ट
{एके कंठवाल, जोनल हेड, यूको बैंक
{शुभ्रो बनर्जी, रीजनल कारपोरेट अफेयर्स मैनेजर, एमवे इंडिया
{डाॅ प्रमिला मोदी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ
{डाॅ र|ा अमृत, एएन कॉलेज
{वसुंधरा वर्मा, आर्ट डिजाइनर
{मलय मंडल, रिजनल डायरेक्टर, नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
{निवेदिता झा, जर्नलिस्ट
{नवीन कुमार, ग्रीनपीस
{अनुपम सिंह, सदस्य, पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज
बुधवार को हुए कार्यक्रम का उद््घाटन करतीं साउथ बिहार पावर डिस्टीव्यूशन कंपनी लि की एमडी पलका साहनी। साथ में हैं अन्य अितथि।
^महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल होना होगा। समाज और परिवार में प्रतिष्ठा मिलने से ही उनमें आत्मविश्वास पैदा होगा और वे चुनौतियों का सामना अपने दम पर करेंगी। जिन देशों में महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हैं, वहां गरीबी कम है। उषाझा, सचिव,बिहार महिला उद्योग संघ
^कन्याभ्रूण हत्या के मामलों को हत्या के समतुल्य माना जाए। उन पर भी धारा 302 के अंतर्गत हत्या का मुकदमा चले। कन्या भ्रूण हत्या बढ़ती जा रही है क्योंकि सख्त सजा का प्रावधान नहीं है। शिल्पीसिंह, भूमिकाविहार की हेड और बेटी बचाओ आंदोलन
^यूकोबैंक ने फुलवारीशरीफ में ऑल वूमेन ब्रांच खोला है। जहां सभी स्टाफ महिलाएं है। एकेकंठवाल, जोनलहेड, यूको बैंक