- Hindi News
- वोडाफोन के छह वर्ष पूरे, शीर्ष दो में शामिल
वोडाफोन के छह वर्ष पूरे, शीर्ष दो में शामिल
वोडाफोनने 2008 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था। महज छह वर्षों में वोडाफोन बिहार के टेलीकॉम बाजार के प्रथम दो में अपनी जगह बना चुकी है। इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने बुधवार को पटना के होटल मौर्या में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कंपनी प्रतिनिधियों ने बिहार के ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता पूर्ण टेलीकॉम सुविधाएं ग्राहकों को प्रदान करने की प्रतिबद्धता दुहराई।
कंपनी की ओर से बताया गया कि बेहतरी नेटवर्क कवरेज और बेहतर सिग्नल स्ट्रेंथ प्रदान करने के लिए सिर्फ पटना में 300 से अधिक टावर लगाए गए हैं। कंपनी पूरे बिहार में 8,000 से अधिक टावरों की मदद से वृहद क्षेत्र को कवर करती है।
वोडाफोन के बिहार-झारखंड बिजनेस हेड राजशेखर मेटगुड ने बुधवार को होटल मौर्या में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि बिहार के शहरी क्षेत्रों में रिहायशी क्षेत्र बहुत घने हैं। वोडाफोन अपने टावर से सिग्नल को 1,800 मेगाहर्ज पर भेजता है। यही कारण है कि वोडाफोन के ग्राहकों को कॉल ड्राप और वॉयस क्वालिटी संबंधी परेशानी कभी नहीं होती। कंपनी ने वन-टू-वन को बेहतर बताया। वोडाफोन की 3जी सेवाओं को सभी से बेहतर बताते हुए कंपनी के आशु कपूर ने दावा किया की वोडाफोन की 3 जी सेवाएं तीव्रतम है और उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।
वोडाफोन के बिहार और झारखंड में छह वर्ष पूरे होने पर मीडिया को संबोधित करते वोडाफोन के बिजनेस हेड राजशेखर मेटगुड।