टाटा मोटर्स लि. ने बांटी छात्रवृत्ति
पटना |एनएच-30पर दीदारगंज में स्थित मौर्या मोटर्स लिमिटेडमें बुधवार को टाटा मोटर्स लिमिटेड और ग्राहकों की संयुक्त संगोष्ठी हुई। इस मौके पर टाटा मोटर्स के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक देवव्रत मिश्रा, मौर्या मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मोहन हिम्मत सिंगवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्राहकों के दो बच्चों चांदनी कुमारी और आकांक्षा कुमारी को क्रमश: 20 हजार और 10 हजार रुपए की छात्रवृति दी गई। देवव्रत मिश्रा और मोहन सिंगवा ने संयुक्त रूप से बच्चों को चेक प्रदान किए। टाटा डिलाइट योजना की चर्चा करते हुए अधिकारियों ने इस योजना के लाभ और दुर्घटना कवरेज के बारे में बताया। कंपनी के सीईओ रंजन कुमार ने टाटा गाड़ियों की खरीदगी करनेवालों को टाटा डिलाइट योजना से भी जुड़े रहने का सुझाव दिया ताकि उन्हें अधिकाधिक लाभ मिल सके।