पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुदान चाहिए, तो 28 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

अनुदान चाहिए, तो 28 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वुशू योगा में स्थानीय स्कूलों का दबदबा

पटना|जिला खेलविभाग की ओर से आयोजित जिला विद्यालय खेलकूद में स्थानीय स्कूलों का दबदबा रहा। योगा बालक में सावरकर विद्या मंदिर स्कूल के पुरुषोत्तम प्रथम, िरतेश दूसरे रोहित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम, अनुष्का दूसरे नीलम तीसरे स्थान पर रहीं। वुशू में 17 से 32 किलो वर्ग में अायुष प्रथम, शौर्या दूसरे प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। 36 किलो वर्ग में सनी कुमार, रोहित आतिक क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। 44 किलो वर्ग में कौस्तुभ, सिद्धांत, शुभम, 40 किलो वर्ग में इमरान, हर्ष, सुशांत, 48 किलो वर्ग में गौरव, धीरज, सुशान क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। 56 किलो वर्ग में ओसाम विवेक, 60 किलो वर्ग में शंकरण रमण, प्रणव और बालिका वर्ग में शांभवी मेधा क्रमश: पहले दूसरे स्थान पर रहे।

मुश्ताक जाएंगे द. कोरिया

बिहारओलिंपिक संघ के सचिव मुश्ताक अहमद खान एशियाड में डेलिगेट के तौर पर दक्षिण कोरिया जाएंगे। उन्हें भारतीय ओलिंपिक संघ ने डेलिगेट मनोनीत किया है।

खेल विभाग की ओर से खेल संघों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मई में पत्र भेजा गया था, लेकिन संघ के अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, तो खेल विभाग ने बैठक बुलाई थी।

खिलाड़ियों को भी देना होगा आवेदन

राज्यके खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सरकार से अगर सहायता राशि चाहिए, तो आवेदन देना होगा। 28 अक्टूबर, 2014 तक आवेदन देनेवाले ही खिलाड़ियों को सरकार की ओर से अनुदान राशि दी जाएगी।

अनुदान के लिए प्रमुख शर्तें

{खेलसंघों को खेल विधेयक 2013 के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

{ संघ की जिलों में कम से कम 15 इकाइयां होनी चाहिए

{फेडरेशन विवादित नहीं होना चाहिए

{संघ का अपना बॉयलॉज हो। बॉयलॉज के अनुकूल निर्धारित समय पर चुनाव हुआ हो।

{संघ का बैंक अकाउंट हो। इसके अलावा पूर्व के अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र समय से जमा किया गया हो।

{ संघ द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम की सूचना समय सरकार की दी जाती हो।